अरवल में असामाजिक तत्वों का तांडव!
मंदिर के पास खड़ी शिक्षक के चारपहिया गाड़ी को लगाई आग, जलकर हुई राख।
अरवल में असामाजिक तत्वों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अरवल टाउन थाना क्षेत्र के ओझाविघा वार्ड नंबर 23 से सामने आया है, जहां गांव के मंदिर के पास खड़ी एक चारपहिया गाड़ी को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी ओझविरा गांव निवासी शिक्षक अरविंद सिंह की बताई जा रही है, जिसे गांव के मंदिर के पास खड़ा किया गया था। देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर गाड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद गाड़ी को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही अरवल टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे
Arwal, Arwal | Nov 2, 2026