राशमि: राशमी में जलझूलनी एकादशी पर निकली राम रेवाड़ी, बनास नदी में ठाकुरजी को कराया स्नान, झूला झुलाकर की महाआरती
राशमी और आसपास के इलाकों में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से ठाकुरजी की राम रेवाड़ी निकाली गई। भगवान के बालस्वरूप को बेवाण में बिठाकर शोभायात्रा कस्बे के मुख्य रास्तों से होकर निकली।मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। पुजारियों ने ठाकुरजी का खास श्रृंगार कर उन्हें बेवाण में बिठाया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों