*पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में मॉडल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक डॉ. जनक राज ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित*
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चंबा।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, चंबा में मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिले।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा ही उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार बनती है।