जिले में पशुपालन एवं मत्स्यपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पशुपालकों और मछलीपालकों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के साथ विभागीय गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रकरणों की स्थिति और पशु सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 17, 2026