जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और विरासत के सम्मान में विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं शिविर लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
#JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMundaJayanti
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh