हलसी: एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर लखीसराय जिले में प्रशासन सख्त, उपलब्धता की जानकारी ली
युद्ध के वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है. इसे लेकर गठित टीम द्वारा गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप आदि जगहों लगातार उपलब्धता की जानकारी ली जा रही है.शनिवार अपराह्न 2:48 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले के 16 गैस एजेंसी में 3423 गैस सिलेंडर उपलब्ध है. 2 पेट्रोल पंप का निरीक्षण हुआ.