Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

"RE-NEET परीक्षा केंद्र पर NSUI जिलाध्यक्ष और पुलिस में तीखी झड़प, "‘हम डरने वाले नहीं’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल" बैतूल में रविवार को आयोजित RE-NEET परीक्षा के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों से संवाद करने पहुंचे NSUI जिलाध्यक्ष जैद खान और उनके साथियों को पुलिस ने रोक दिया। NSUI का आरोप है कि मोहन सरकार के इशारे पर पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए छात्र नेताओं को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और झड़प देखने को मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और NSUI नेताओं के बीच नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। NSUI जिलाध्यक्ष जैद खान ने कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं। छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।" हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नीट पेपर लीक विवाद के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर छात्र राजनीति, पुलिस कार्रवाई और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। #RENEET #NEETPaperLeak #Betul #NSUI #JaidKhan #NEET2026 #StudentRights #EducationJustice #MPNews #MadhyaPradesh #ViralVideo #BreakingNews #StudentPolitics #ExamControversy #JusticeForStudents #HindiNews #TrendingNow #SocialMediaViral

Betul Nagar, Betul | Jun 22, 2026

MORE NEWS

शिक्षा के मंदिर में गुंडागर्दी? TC लेने गए पिता को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर पीटा!
📍 बैतूल:
एक निजी स्कूल से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने बच्चे की टीसी (TC) लेने पहुंचे एक पिता ने स्कूल संचालक और एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
📌 मुख्य आरोप:
पिता के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की गई।
पीड़ित को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और बर्बरता से पीटा गया।
मासूम बच्चे को भी डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।
इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गंज थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को जांच में लिया है।
शिक्षा के नाम पर व्यापार करने वाले ऐसे संस्थानों पर क्या कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
#BetulNews #MadhyaPradeshNews #SchoolViolence #JusticeForParents #BreakingNews #BetulCrime #SocialMediaViral #CrimeNews

शिक्षा के मंदिर में गुंडागर्दी? TC लेने गए पिता को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर पीटा! 📍 बैतूल: एक निजी स्कूल से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने बच्चे की टीसी (TC) लेने पहुंचे एक पिता ने स्कूल संचालक और एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 📌 मुख्य आरोप: पिता के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की गई। पीड़ित को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और बर्बरता से पीटा गया। मासूम बच्चे को भी डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गंज थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को जांच में लिया है। शिक्षा के नाम पर व्यापार करने वाले ऐसे संस्थानों पर क्या कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! #BetulNews #MadhyaPradeshNews #SchoolViolence #JusticeForParents #BreakingNews #BetulCrime #SocialMediaViral #CrimeNews

Betul Nagar, Betul | Jul 11, 2026

🚨 सड़क हादसा: अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर! 🚨
बैतूल-इटारसी रोड पर FCI गोदाम के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम प्रशांत है और वह जिला चिकित्सालय में ही पदस्थ है।
#Betul #RoadAccident #MadhyaPradesh #BetulNews #AccidentAlert #MpNews #Districthospital #RoadSafety

🚨 सड़क हादसा: अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर! 🚨 बैतूल-इटारसी रोड पर FCI गोदाम के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम प्रशांत है और वह जिला चिकित्सालय में ही पदस्थ है। #Betul #RoadAccident #MadhyaPradesh #BetulNews #AccidentAlert #MpNews #Districthospital #RoadSafety

Betul Nagar, Betul | Jul 11, 2026

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला में हुआ पौधारोपण

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजना मेरा युवा भारत बैतूल के द्वारा  "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला गंज बैतूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्रा, ज्योति गीद, शिक्षक महेश गुंजेले, राधेलाल बनखेडे व धनंजय सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत बैतूल के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "मेरा युवा भारत" के माध्यम से जिले भर में युवा मंडल, महिला मंडल और स्वयंसेवकों द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर महेश गुजेले ने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधि और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। राधेलाल बनखेडे ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि यदि हम पेड़ बचाएंगे तभी जल बचेगा और जीवन बचेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पोर्टल के माध्यम से युवा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और सेवा कार्यों से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश बनकर, सहित  विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला में हुआ पौधारोपण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजना मेरा युवा भारत बैतूल के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला गंज बैतूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्रा, ज्योति गीद, शिक्षक महेश गुंजेले, राधेलाल बनखेडे व धनंजय सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत बैतूल के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "मेरा युवा भारत" के माध्यम से जिले भर में युवा मंडल, महिला मंडल और स्वयंसेवकों द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर महेश गुजेले ने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधि और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। राधेलाल बनखेडे ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि यदि हम पेड़ बचाएंगे तभी जल बचेगा और जीवन बचेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पोर्टल के माध्यम से युवा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और सेवा कार्यों से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश बनकर, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

➡️ ​मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित
​
खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में  शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल में प्रवेश के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।

इस चयन प्रक्रिया में बैतूल जिले के समस्त विकासखंडों से लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से आए खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री गोविन्द रजाक प्रशिक्षक एवं श्री जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंडों, फिटनेस और जूडो खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को तराशना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी, भोपाल में प्रवेश दिया जाएगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क शिक्षा, आवास और डाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री विनय यादव, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता जौधलेकर एवं समस्त प्रशिक्षक, समस्त युवा समन्वयक खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ ​मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित ​ खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल में प्रवेश के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में बैतूल जिले के समस्त विकासखंडों से लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से आए खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री गोविन्द रजाक प्रशिक्षक एवं श्री जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंडों, फिटनेस और जूडो खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को तराशना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी, भोपाल में प्रवेश दिया जाएगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क शिक्षा, आवास और डाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री विनय यादव, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता जौधलेकर एवं समस्त प्रशिक्षक, समस्त युवा समन्वयक खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा। Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

➡️ #विश्व_जनसंख्या_दिवस पर एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी में कार्यशाला आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढावा देना है, जिससे मातृ मृत्यु एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ घोरे ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संदेश को हर समुदाय तक पहुंचा कर सीमित संसाधनों और बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग छोटा परिवार अपनाकर अपना और समाज के भविष्य को बेहतर बना सके। छोटा परिवार रखने से संसाधनोें का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। 

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक लक्ष्य दम्पत्ति को परिवार नियोजन के कोई न कोई साधन से सुरक्षित करें। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान की थीम मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिये गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। 

कार्यशाला में प्रभारी शहरी चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेले, परिवार कल्याण प्रभारी श्री भगतसिंह उइके, एपीएम श्री प्रकाश माकाड़े, सुपरवाईजर श्री कृष्णा पाटिल, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #विश्व_जनसंख्या_दिवस पर एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी में कार्यशाला आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढावा देना है, जिससे मातृ मृत्यु एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ घोरे ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संदेश को हर समुदाय तक पहुंचा कर सीमित संसाधनों और बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग छोटा परिवार अपनाकर अपना और समाज के भविष्य को बेहतर बना सके। छोटा परिवार रखने से संसाधनोें का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक लक्ष्य दम्पत्ति को परिवार नियोजन के कोई न कोई साधन से सुरक्षित करें। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान की थीम मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिये गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। कार्यशाला में प्रभारी शहरी चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेले, परिवार कल्याण प्रभारी श्री भगतसिंह उइके, एपीएम श्री प्रकाश माकाड़े, सुपरवाईजर श्री कृष्णा पाटिल, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026