सागर नगर: सागर के चकरा घाट वार्ड में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के निवास वाली गली में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरा
सागर के चकरा घाट वार्ड में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के निवास वाली गली में बीती रात तेज बारिश के चलते एक जर्जर मकान का छज्जा गिरा। गनीमत रही कि जब छज्जा गिरा तो उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया नहीं तो बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। यह मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका है जिस वजह से छज्जा गिरा है। यह मकान सिंघई जैन मंदिर ट्रस्ट का बताया जा रहा हैं।