सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में राह चलती छात्रा का मोबाइल लेकर भागे अज्ञात बाइक सवार दो लोग
पन्ना जिले के ग्राम सिली निवासी श्रद्धा सिंह सागर के श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। श्रद्धा अपने रूममेट अनुप्रिया सोनी के साथ बुक लेने भारत चौक जा रही थी इसी बीच पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक जिसके पीछे एक लड़की बैठी थी उसने श्रद्धा के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग निकले। श्रद्धा ने मामले की शिकायत गोपालगंज थाने में दर्ज कराई है।