सागर नगर: ग्राम बगासपुरा में सांप के काटने से 14 वर्षीय बालिका की हुई मौत
ग्राम बगासपुरा से एक बालिका को सांप के काटने के कारण अचेत अवस्था में बीएमसी सागर लाया गया था। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बगासपुरा निवासी रीता पिता मिठूलाल घोषी 14 वर्ष को मृत अवस्था में बीएमसी लाया -गया था। जहां मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका को सोते सांप ने काट लिया था ।