इंद्रगढ़: गेंडोली थाना क्षेत्र के एक कृषि फार्म पर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर के जीवन लीला समाप्त, पुलिस जांच शुरू की
गेंडोली थाना क्षेत्र के एक कृषि फार्म पर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बूंदी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के भाई घनश्याम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।