इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते आंगनवाड़ी में आने वाले दूषित पानी पीने को मजबूर
इंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक पुलिस थाने के सामने स्थित बालाजी मंदिर परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में नगर पालिका द्वारा पानी की टंकी लगाने के बाद पालिका प्रशासन भूला। पानी की टंकी में ढक्कन नहीं होने से आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बालाजी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को मजबूर होकर दूषित पानी पीना पड़ रहा है।