इंद्रगढ़: खटकड़ मेज नदी पुलिया पर 15 घंटे आवागमन रहा ठप, पानी उतरने के बाद आवागमन हुआ शुरू
खटकड़ मेज नदी पुलिया पर 15 घंटे आवागमन ठप रहा। पानी उतरने के बाद आवागमन शुरू हुआ। मेज नदी पुलिया पर पानी में डूबने से नैनवा, लाखेरी वाया जयपुर बूंदी व कोटा का आवागमन ठप हुआ। रायथल तहसीलदार पुष्पेंद्र शर्मा व पटवारी किशन सैनी ने कैंप लगाकर अनहोनी पर नजर बनाए रखी।