इंद्रगढ़: कमलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
इंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्रदेश प्रसिद्ध दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अल सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के पंचेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, पीपीलेश्वर महादेव जलेश्वर महादेव तिलकेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित हुए।