इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
इंद्रगढ़ शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व हार्सोल्लास के साथ मनाया। रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में राखियां व मिठाई की खरीद की भीड़ रही। महिलाओं ने श्रवण पूजा की। वही रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा करवाया और अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।