सिमडेगा: सड़क हादसों में घायलों के लिए संजीवनी बनी सिमडेगा पुलिस
सिमडेगा में सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए पुलिस ने त्वरित पहल की है। मंगलवार सुबह 10 बजे एसपी श्रीकांत एस. खोट्रे ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए किसी दूसरे वाहन या व्यक्ति का इंतजार न करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस या सरकारी वाहन से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। एसपी ने संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने