चूरू: सुभाष चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चैन और ₹60 हजार भी छीने गए
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू शहर के सुभाष चौक पर एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने न केवल युवक को गंभीर चोटें पहुंचाई, बल्कि उसकी सोने की चैन और जेब से 60 हजार रुपये भी लूट लिए। वार्ड 7 निवासी आमीन ने मंगलवार को कोतवाली थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।