चूरू: चूरू फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस, लुईस दाग्यूरै के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे नई सड़क स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह पूरक मनाया गया। इस दौरान फोटोग्राफी के जनक लुईस दाग्यूरै के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर व केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया।