चूरू: जिले में कामकाजी महिला छात्रावास का हुआ शिलान्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित कामकाजी महिला निवास योजना अंतर्गत जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए भवन का निर्माण प्रारंभ हुआ है। आज कामकाजी महिला छात्रावास का चूरू विधायक हरलाल सहारण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भवन का शिलान्यास किया गया।