चूरू: चूरू राजकीय डीबी अस्पताल का पार्क बना दुर्दशा का पार्क
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी के अनुसार देखने मे तो राजकीय डीबी अस्पताल जिले का बड़ा अस्पताल है। लेकिन अस्पताल के पार्क में बैठने की व्यवस्था इतनी ज्यादा खराब है कि पार्क में बनी बेंचेज टूटी फूटी है। पिछले तीन चार वर्षों से इन बेंचों की हालत खराब है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इसकी कोई सुध नही ले रहा है।