मड़ावरा: मदनपुर पुलिस के तत्वाधान में मिशन शक्ति के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया
थाना मदनपुर क्षेत्र के पहाड़ी कला गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत मदनपुर पुलिस ने मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। महिला आरक्षी रूबी, नेहा,अंजली,अनीसा ने सम्मेलन में मौजूद महिलाओं व बेटियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।