कुटुंबा: अंबा को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक की विदाई समारोह आयोजित, पांच वर्षों की सेवा से लोगों के दिलों में बनाया मुकाम
अंबा कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक राजीव रंजन कुमार सिंह का स्थानांतरण ओबरा प्रखंड के कोऑपरेटिव बैंक में किया गया है। पांच वर्ष से अधिक अंबा कोऑपरेटिव बैंक में अपनी सेवा देकर उन्होंने यहां के लोगों के दिलों में अपना मुकाम बना लिया था। बैंक में आयोजित उनके विदाई समारोह में पैक्स अध्यक्ष, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें विदाई दी।