सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का ज़िला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बुधवार अपराह्न 1 बजे जिला पदाधिकारी सह प्रमुख जनगणना अधिकारी नीरज कुमार ने सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया. जिला पदाधिकारी ने यहां प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की जांच की एवं इसमें सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.