*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक - 28.07.26
**सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय की वार्षिक आम सभा संपन्न*,
*96 लाख 96 हजार 363 रुपया हुई आमदनी*,
*73 लाख 47 हजार 212 रुपए हुए खर्च*
*23 लाख 49 हजार 151 रुपए का मुनाफा*
महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय सदर की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुई । वार्षिक आम सभा का आयोजन लखीसराय सदर के हसनपुर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।
श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती खुशबू देवी, सचिव , श्रीमती साधना देवी, कोषाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिक आम सभा का शुभारंभ किया ।
तत्पश्चात मंजू देवी, सरिता देवी, शारदा देवी एवं खुशबू देवी ने स्वागत गान की प्रस्तुति की ।
श्रीमती ऊषा देवी, अध्यक्ष सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपने स्वागत सम्बोधन मे कहा कि समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति, जन- जाति आवासीय बालिका विद्यालय, बिहरौरा में जीविका दीदी की रसोई, दीदी अधिकार केंद्र एवं ग्रामीण बाजार का संचालन किया जा रहा है। जिससे जुड़कर महिलाओं को रोजगार मिला है। वहीं सदर अस्पताल , प्रखंड कार्यालय परिसर और पुलिस केंद्र के साफ सफाई भी जीविका दीदियां ही सफलता पूर्वक कर रही हैं। इससे महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि सर्वोदय से कुल 37 ग्राम संगठनों संबद्ध है और 10 हजार से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आगत अतिथियों एवं जीविका दीदियों का स्वागत किया ।
श्रीमती प्रीति कुमारी और श्रीमती आशा देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव और आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभव को साझा किया ।
तत्पश्चात सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की मास्टर बुक कीपर श्रीमती मंजू देवी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 का कुल आय 96 लाख 96 हजार 3 सौ 63 रूपये एवं व्यय 73 लाख 47 हजार 212 रुपए रहा। समिति को कुल मुनाफा 23 लाख 49 हजार 1 सौ 51 रुपया है।
इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना तैयार की गई । इसमें समूह निर्माण , रोजगार संवर्धन, बैंक लिंकेज तथा स्वच्छता ,स्वास्थ्य एवं पोषण को मुख्य गतिविधियों के तौर पर रेखांकित किया गया । कार्य योजना के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समूह से जुडी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई । साथ ही राज्य सरकार द्वारा चली जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई ।
श्री शशि भूषण, प्रशिक्षण अधिकारी, जीविका ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों में सर्वोदय ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करते हुए आत्मनिर्भर बनाया है।
श्री राजेश कुमार रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, लखीसराय सदर ने उपस्थित सभी दीदियों से सामुदायिक संगठनों की नियमित बैठक करते हुए सभी प्रकार की गतिविधियों में जागरूक रहने की अपील की ।
श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका उपस्थित जीविका दीदियों को वार्षिक आम सभा के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि समूह से ज्यादा से ज्यादा ऋण लेकर स्वरोजगार कीजिए । उन्होंने सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्वोदय समिति ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने जीविका निधि, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समेत अन्य गतिविधियों की प्रगति से भी उपस्थित जीविका दीदियों की अवगत कराया ।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 7 जीविका दीदियों, 2 बुक कीपर एवं वीणा जीविका महिला ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया ।
सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती खुशबू देवी, सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता राम, कलस्टर फेसिलेटर, जीविका ने किया।