बज्जू: बज्जु के मोडायत की राउमावि में शिक्षकों की कमी को लेकर तालाबंदी, अध्यापकों की मांग को लेकर धरना जारी
Bajju, Bikaner | Aug 20, 2026 बज्जू के मोडायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर गुरुवार, 20 अगस्त को छात्र-छात्राओं और ग्रामीण अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने विद्यालय की तालाबंदी कर मुख्य द्वार के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।