सिद्धमुख: राजगढ के वार्ड 26 में दो पक्षों के बीच झगड़ा, आठ लोग हुए घायल, मतदान को लेकर एक-दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप
राजगढ़ नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के बाद लगभग शाम 7:00 बजे बाद शहर के वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच फर्जी मतदान करवाने और उसको रोकने के आरोप प्रत्यारोप में दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाने, लाठियां से मारपीट करने के आरोप लगाए। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं।