सिद्धमुख: धानोठी बड़ी में जंगली जानवरों ने 8 मवेशियों को बनाया शिकार, दहशत का माहौल, ग्रामीणों व विभाग का सर्च अभियान जारी
धानोठी बड़ी में तीन अज्ञात जंगली जानवरों द्वारा रात को चरवाहों की आठ भेड़ों को अपना शिकार बना लिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व पास के गाँव ग्वालिसर में भी ऐसी ही घटना घटित हुई थी। इन जंगली जानवरों का मूवमेंट फिलहाल दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात जंगली जानवरों के भय के कारण ग्रामीणों में दहशत है।