मंझनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री 16 मई को आएंगे कौशाम्बी, जनसभा को करेंगे संबोधित
कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 16 मई को आएंगे, अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के कौशाम्बी लोकसभा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव 16 मई को 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नियामतपुर में उतरेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।