मंझनपुर: नागी टिकरी को जाने वाली नहर पुलिया के पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा पुलिस गश्त/चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि नागी टिकरी को जाने वाली नहर पुलिया के पास एक अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस लिए हुए खड़ा है पुलिस ने मौके से पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।