मंझनपुर: उमरा गांव के पास बालू लदे ट्रक व डंपर में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक हुए गंभीर रूप से घायल
कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा चौकी अंतर्गत उमरा गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक व डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं हादसा देख मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।