मंझनपुर: जगन्नाथपुर की पुलिया से जिलाबदर के अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर पठकन का पुरवा मजरा थोन के रहने वाले जिलाबदर के अभियुक्त सुभाष पटेल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद अभियुक्त को जिलाबदर किया गया था। लेकिन अभियुक्त ने जिलाधिकारी के आदेश का उलंघन करते हुए वापस आ गया था