मंझनपुर: पंनोई मोड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवती को मारी जोरदार टक्कर जिला अस्पताल में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंनोई मोड में सहेली के घर घूमने गई युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई घायल युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है।