मनेर: ब्यापुर गांव में प्रेमप्रसंग को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग हुए घायल
Maner, Patna | Apr 17, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मनेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायल राजनाथ प्रसाद, धर्मजीत कुमार, अनिकेत कुमार, सुधांशु कुमार, प्रणीत कुमार व नीतीश कुमार है।