मनेर: मनेर थाना के पास nh 30 पर अतिक्रमण के कारण रात्रि में लगा रहा घंटों जाम
Maner, Patna | Apr 17, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मनेर थाना के पास एनएच 30 पर अतिक्रमण के कारण रात तक घण्टो जाम की स्थिति बनी रही। जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोग भी परेशान रहे। सड़क पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। लेकिन दूर-दूर तक स्थानीय पुलिस प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए नहीं दिखी। लोगों का कहना था कि लगातार कई दिनों से जाम की समस्याएं बन रही है।