मनेर: मनेर के विभिन्न गांव से अलग-अलग मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 15, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से अलग-अलग मामले में नामजद व फरार पांच अभियुक्त को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिसे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मनेर के माधोपुर गांव के गुंजन कुमार, सुदेश्वर वर्मा, राम नरेश सिंह, संजय कुमार, मौली नगर के जितेंद्र कुमार, लोदीपुर गांव के संतोष कुमार और संजय चौधरी बताया जा रहा है।