मनेर: अदलचक गांव के पास से पुलिस ने लापता हुए युवक का किया नरकंकाल बरामद
Maner, Patna | Apr 17, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के अडालचक गांव के पास से पुलिस ने लापता हुए एक युवक का नरकंकाल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फॉरेंसिक की टीम इस मामले की जांच करेगी। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि लापता हुए युवक का नरकंकाल है किसी व्यक्ति की। बता दे कि तीन माह पूर्व गोरैया स्थान के युवक मक्कू कुमार अचानक लापता हो गया था। मामले में पत्नी ने थाने में शिकायत की थी।