मनेर: मनेर में चैती छठ पर्व को लेकर छठव्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्यदान
Maner, Patna | Apr 15, 2024 मनेर के विभिन्न छठ घाट पर चैती छठ पर्व को लेकर छठव्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ दान दिया। इस दौरान मनेर के सोन और गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान पूरे आस्था के साथ छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्यदान दिया। हल्दी छपरा संगम, ब्यापुर, दरवेशपुर, खासपुर, लोदीपुर, सोन घाट रामपुर दियारा सहित छठ घाटों पर भीड़ जुटी रही।