पवई: सुनवानी कला में नम आंखों से मां दुर्गा को दी अंतिम विदाई, शिव घाट धाम में हुआ प्रतिमा विसर्जन
Pawai, Panna | Oct 20, 2026 सुनवानी कला। नव दुर्गा उत्सव समिति सुनवानी कला द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। पूरे माहौल में भक्ति और भावुकता का संगम देखने को मिला।