जमुई: बाइक छिनतई मामले में झाझा थाना की पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Jun 9, 2024 बाइक छिनतई मामले में फरार एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कौआटोला निवासी मिट्ठू कुमार महुली के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार युवक को सुरक्षाकर्मी के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।