जमुई: हांसडीह स्थित नवनिर्मित मकान में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 हांसडीह गांव स्थित नवनिर्मित मकान में शनिवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूर की पहचान भजौर गांव निवासी कार्तिक सिंह के 29 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मजदूर के सहयोगी साथी द्वारा परिवार वालों व पुलिस को दी गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।