जमुई: बाबुटोला स्थित त्रिपुरारी सिंह रोड में बदमाशों ने घर पर पत्थराव कर की गोलीबारी, फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 बाबुटोला स्थित एक मकान पर डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने दहशत फैलाने की नीयत से ईंट- पत्थर से हमला कर दिया। साथ ही गोलीबारी कर फरार हो गया। इस हमला से कुछ युवकों को भी चोटें लगी हैं। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मामूली बात को लेकर दिलखुश कुमार और अमरजीत कुमार व सूरज कुमार के बीच मारपीट हुई थी।