जमुई: मटिया बाजार में बाइक की ठोकर से एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर मटिया बाजार में दुकान के पास बैठे महावीर साव को तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर ठोकर मार दी। जिससे महावीर साव पूरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल महावीर साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लीनिक लेकर चले गए।