जगाधरी: बरसात के चलते मॉडल टाउन के साथ लाजपत नगर में भी लोगों के घरों में घुसा पानी, कई वाहन भी हुए खराब
शुक्रवार को 1:30 बजे के लगभग अचानक से तेज बरसात आ गई। बरसात अभी कुछ ही समय चली थी जिसे प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। लाजपत नगर के अंदर लोगों के घर के अंदर तीन से चार-चार फीट पानी घुस गया। जिससे उनका सामान खराब हो गया। वहीं पोश एरिया मॉडल टाउन मैं पानी के अंदर जाने से कई वाहन खराब हो गए जिससे लोगों ने मुआवजे की मांग की है।