जगाधरी: चुनाव नोडल अधिकारी आयुष सिन्हा ने मुकंद लाल कॉलेज के युवाओं को वोट के प्रतीक के बारे में जागरूक किया और वोट डालने की शपथ दिलाई
वीरवार को शाम 4:00 बजे मुकंद लाल कॉलेज के अंदर युवाओं को वोट डालने के प्रति नोडल अधिकारी आयुष सिन्हा ने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की को लेकर के हर युवा को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को शपथ दिला करके देश के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने की बात भी कहीं।