जगाधरी: रादौर मत्स्य विभाग से मछली पालन के लिए लोन लेने के बाद कार्य न करने पर अधिकारी ने पुलिस में दो के खिलाफ दर्ज कराया मामला
मत्स्य विभाग के अजय सिंह ने पुलिस को बुधवार को दी शिकायत में बताया कि बीड का माजरा गांव के रहने वाले सेवक सिंह व सर्वजीत कौर के साथ मिलकर मछली पालन के लिए लोन लिया था। जब वह चेकिंग करने के लिए पहुंचे तो वह कार्य सही नहीं पाया। जिसके चलते उन्होंने बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिस पर वीरवार के दिन पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कार्यवाही शुरू की।