जगाधरी: साढ़ौरा थाने के अंतर्गत एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से किया गया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज
बुधवार को महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में आया और उसने उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। जिस पर वीरवार के दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।