जगाधरी: साढ़ौरा नकटी नदी के उफान से किसान की चार एकड़ में कटी धान की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग
आस मोहम्मद ने बताया कि उसकी चार एकड़ जमीन नकटी नदी के पास लगती है। बुधवार को ही बरसात के बाद अचानक से वीरवार को नदी उफान पर आ गई। और उसके खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पानी में भीगने से उसकी सारी फसल खराब हो गई है। इसको लेकर उसने सरकार से मुआवजे की मांग की है।