तिजारा: भिवाड़ी में तावडू नाका बैरियर पर पुलिस बूथ का उद्घाटन, हथियारबंद पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Tijara, Alwar | May 7, 2026 भिवाड़ी में तावडू नाका बैरियर के पास एक पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया है गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे भिवाड़ी एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने इसका उद्घाटन किया यह बूथ टी पॉइंट जिंदल चौक पर स्थित है जो एक भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। इस बूथ का निर्माण एक निजी कंपनी ने कराया है। एसपी बोले यह इलाका असामाजिक तत्वों के लिए संवेदनशील है।