मिहींपुरवा: जमुनिया गांव के पास टस्कर हाथी ने युवक पर किया हमला, बाइक क्षतिग्रस्त, युवक ने भागकर बचाई जान
कतर्नियाघाट रेंज के जमुनिया गांव के पास एक टस्कर हाथी ने ग्रामीण शमशाद अहमद पर हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रात करीब 9.30 बजे 45 वर्षीय सफाई कर्मी शमशाद अहमद बिछिया से गृहस्थी का सामान लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जमुनिया गांव के पास किसान कुबेर के धान के खेत के पास हाथी ने उन पर हमला कर दिया।