कुलपहाड़: कुलपहाड़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को कुलपहाड़ क्षेत्र में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंची टीम ने महिलाओं से संवाद कर किसी भी तरह की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में पुलिस की मदद लेने की अपील की।